यदि कोई महिला माँ बनने में असफल होती है तो लोगों की धारणा के हिसाब से महिला में कमी मानी जाती हैं, लेकिन यह बात सच नहीं है। 30 % पुरुषों में भी कमी होती है और 30 % महिलाओं के अंदर कमी पाई जाती है, लेकिन 10-15% मामलों में दोनों साथियों में कोई कमी का पता ना लग पाना (UNEXPLAINED INFERTILITY) भी माता-पिता के सुख से वंचित रखने का कारण हो सकता है। इस समस्या को अगर आपके जीवन में भी इसी तरह की कोई समस्या हैं तो डॉक्टर से जाँच करवाएं।
आई यू आई क्या है?
कई डॉक्टर आई यू आई की सलाह देते हैं, वही कई लोगों का सवाल यह होता है कि आख़िरकार आई यू आई क्या है? आई यू आई का अर्थ इंट्रायूटेरिन इनसेमिनेशन होता है यह बाँझपन की समस्या के लिए सफल इलाज है। आई यू आई उपचार की प्रक्रिया की मदद से कई दम्पत्तियों को माता-पिता बनने का सुख मिला हैं।
पुरुषों में बाँझपन के कारण
यह उपचार उन पुरुषों के लिए किया जाता है जो पिता बनने में असमर्थ होते हैं। पिता न बनने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि-
आई यू आई गर्भावस्था उतनी ही सुरक्षित है जितनी एक प्राकृतिक गर्भावस्था है। आई यू आई गर्भावस्था में भी आपको प्राकृतिक गर्भावस्था जितना ख्याल रखना होता है और बिना किसी अन्य समस्या की तरह आप सभी कामकाज कर सकती है। जिन लोगों की यह धारणा है कि बच्चा अस्वस्थ होता है या किसी भी तरह की कोई कमी हो सकती हैं, तो यह केवल एक ग़लतफ़हमी है। आई यू आई गर्भावस्था में भी बच्चा प्राकृतिक गर्भावस्था जितना ही स्वस्थ होता है।
मेडीकवर फर्टिलिटी यूरोप के सर्वश्रेष्ठ फर्टिलिटी क्लीनिकों में से एक है। यहाँ के डॉक्टर आधुनिक उपकरणों की सहयता से जाँच की प्रक्रिया करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं।
मेडीकवर फर्टिलिटी ने आई यू आई के कई सफल ट्रीटमेंट किए हैं जिनसे कई लोगों को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। साथ ही मेडीकवर फर्टिलिटी में आपकी जानकारी पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाती है। यदि आपको इस विषय से सबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप इस नंबर पर 7862800700 संपर्क कर सकते हैं।
नोट दम्पत्ति के प्राकृतिक गर्भधारण करने के प्रयासों में असफल होने के बाद सबसे पहले आई यू आई किया जाता है। यदि सीमेन धोने के बाद शुक्राणु की कमी और गति दोनों 10 मि.ली से कम है तो उस केस में आई यू आई नहीं किया जाता।
आईयूआई में आपके ओवुलेशन के समय के आसपास शुक्राणु को सीधे आपके गर्भाशय में डाला जाता है, जिससे शुक्राणु अंडे के करीब पहुंच जाते हैं और अंडे को फर्टिलाइज़ करना आसान हो जाता है।
प्रत्येक आईयूआई चक्र के साथ महिलाओं के गर्भवती होने की संभावना 10 से 20 प्रतिशत होती है। आप जितने अधिक चक्रों से गुजरते हैं, आपकी संभावनाएं उतनी ही बेहतर होती जाती हैं।
आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश गर्भधारण आईयूआई के पहले तीन से चार चक्रों में होते हैं। एक रीसर्च ने निष्कर्ष निकाला कि सभी सफल आईयूआई में से 88% तीन चक्रों के भीतर और 95% चार चक्रों के भीतर होते हैं। एक अन्य रिसर्च में पाया गया कि 90% आईयूआई गर्भधारण आईयूआई के पहले तीन चक्रों में होते हैं।
हाँ। फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की प्रकृति को देखते हुए, असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्निक के दौरान एक से ज़्यादा बच्चे होने की संभावना प्राकृतिक गर्भधारण की तुलना में अधिक होती है।