इंट्रायूटरिन इनसेमिनेशन (IUI) क्या है?
इंट्रायूटेरिन इनसेमिनेशन (IUI) उपचार एक सरल प्रक्रिया है, जिसमें शुक्राणु को सीधे ओवुलेशन के समय महिला साथी के गर्भाशय में रखा जाता है। इस प्रक्रिया की मदद से स्वस्थ शुक्राणु के अंडे तक पहुंचने और फर्टिलाइज़ होने की संभावना बढ़ जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में काफी कम समस्य लगता है और यह लगभग पूरी तरह से दर्द रहित है। यह उपचार पुरुष साथी के स्पर्म के साथ-साथ डोनर के स्पर्म के साथ भी किया जा सकता है।
इंट्रायूटरिन इनसेमिनेशन क्यों चुने?
इंट्रायूटरिन इनसेमिनेशन उपचार एक फर्स्ट लाइन ट्रीटमेंट है या कह सकते है पहला विकल्प होता है, उन दम्पतियों के लिए जिनको इनफर्टिलिटी के कारण गर्भधारण करने में समस्या होती है। साथ ही यह बहुत किफायती विकल्प और दर्द रहित प्रक्रिया है। दम्पति निम्नलिखित मामलों में इंट्रायूटरिन इनसेमिनेशन का विकल्प चुन सकते हैं:
- ओवुलेशन की समस्याएं
- एंडोमेट्रियोसिस
- एंटीस्पर्म एंटीबॉडीज (सर्वाइकल म्यूकस की समस्याएं)
- अस्पष्टीकृत इनफर्टिलिटी
- पुरुष की फर्टिलिटी क्षमता में कमी