Preet Vihar में आईवीएफ क्लिनिक

अपॉइंटमेंट बुक करें
C-64, 1st Floor, Vikas Marg, C Block, 110092 Preet Vihar
ivf centre in preet vihar delhi best ivf centre in preet vihar

मेडिकवर फर्टिलिटी प्रीत विहार क्लिनिक

यह आईवीएफ सेंटर दिल्ली के प्रीत विहार क्षेत्र में स्थित है। यह आईवीएफ क्लिनिक प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है, यह मेट्रो के माध्यम से दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के साथ-साथ उपनगरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और प्रीत विहार और आसपास की जगहों से फर्टिलिटी समस्याओं से जूझ रहे रोगियों को आकर्षित करता है। मेडिकवर फर्टिलिटी प्रीत विहार एक अंतर्राष्ट्रीय फर्टिलिटी क्लिनिक है। यहाँ बांझपन की हर समस्या का इलाज किया जाता है। यहाँ आधुनिक तकनीकों और उपकरणों के प्रयोग से एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और उत्तम सेवाएं प्रदान की जाती हैं। मेडिकवर फर्टिलिटी प्रीत विहार में एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सहायता से एक बच्चा होने की इच्छा अब एक वास्तविकता बन सकती है।

सेवाएं जो हम प्रदान करते हैं:

  • आई.यू.आई (इंट्रायूटेरिन इनसेमिनेशन)
  • आई.वी.एफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन)
  • ICSI (इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन)
  • एग और स्पर्म फ्रीज़िंग
  • एम्ब्र्यो फ्रीजिंग
  • डोनर एग के साथ आईवीएफ
  • डोनर स्पर्म के साथ आईवीएफ
  • डोनर एम्ब्र्यो के साथ आईवीएफ
  • सरोगेसी
  • असिस्टेड हैचिंग
  • TESA, PESA, M-TESE
  • 7 हेपा फिल्टर के साथ एडवांस्ड आईवीएफ लैब
  • एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट
  • बेहतरीन क्वालिटी वाले पेशेंट-केंद्रित ट्रीटमेंट
  • 0% ब्याज दर पर ईएमआई
  • निःशुल्क परामर्श
विशेष रोगी की देखभाल

प्रत्येक बांझपन का मामला अलग होता है। वह दंपति जिन्हें गर्भधारण करने में समस्या होती है, उनके लिए विशेष रूप से देखभाल और अच्छे विशेषज्ञ द्वारा बेहतरीन ट्रीटमेंट की ज़रूरत होती है। मेडिकवर फर्टिलिटी, प्रीत विहार क्षेत्र और आस पास की जगहों के लोगों के लिए सर्वोत्तम उपचार और रोगी देखभाल के लिए पूर्ण रूप से सक्षम है। यहाँ के डॉक्टर प्रत्येक रोगी के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण लेना पसंद करते है क्योंकि प्रत्येक रोगी की आवश्यकताएं अलग होती हैं। साथ ही यहाँ मरीज़ को सिर्फ एक मरीज़ नहीं समझा जाता है बल्कि एक परिवार के रूप में माना जाता है।

पूरी पारदर्शिता

हमारा मानना है कि मरीजों को सभी संभावित बांझपन उपचारों के बारे में जानने का अधिकार है ताकि वह निर्णय ले सकें। साथ ही स्वयं के लिए सही उपचार का चुनाव कर सकते हैं, जो उन्हें अधिकतम सफलता दर प्रदान कर सकें। वह इलाज के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं या छोड़ना चाहते हैं? क्या उन्हें विभिन्न विकल्पों पर विचार करना चाहिए? मेडिकवर फर्टिलिटी में उन्हें निर्णय लेने की पूर्ण स्वतंत्रता दी जाती है। साथ ही यहाँ पारदर्शिता को पूर्ण रूप से प्राथमिकता दी जाती है। लैब में ग्लास के दरवाजे है। साथ ही माइक्रोस्कोप से जुड़े कैमरे होते है। दम्पत्ति एम्ब्र्यो लैब के अंदर चल रही अपनी प्रक्रियाओं का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

क्वालिटी

यह हमारा विश्वास है कि जो भी करना चाहिए, उसे सही तरीके से करना चाहिए। हम कभी भी सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए समझौता नहीं करते हैं। साथ ही हम हमेशा प्रयास करते है, बेहतर परिणाम और अपने रोगियों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान कर सके। यहाँ क्वालिटी को पूरी तरह से प्राथमिकता दी जाती है। आख़िरकार यह लोगों के जीवन, उनके स्वास्थ्य, उनके भविष्य और उनके सपनों की बात है, इसलिए हम इसे कभी नज़रअंदाज़ नहीं करते हैं। हम वही करते हैं जो सही है और हम उसे उन तरीकों से करते हैं जिन तरीकों से वह किए जाने चाहिए। हम अपनी क्वालिटी को बनाए रखने के लिए सही लोगो के साथ काम, सही उपचार, और सही दवाइयों का ही प्रयोग करते है।

उच्च सफलता दर

किसी भी आईवीएफ क्लिनिक की सफलता दर उसकी सेवाओं की उत्तमता को परिभाषित करती है। मेडिकवर अपनी इस बात का प्रमाण इस बात से देता है, कि दुनिया भर में प्रत्येक 3 घंटे में एक मेडिकवर बेबी पैदा होता है। जिन लोगों का माता पिता बनने का सपना अधूरा था, उनका वह सपना पूरा करने में उनकी मदद की। मेडिकवर फर्टिलिटी प्रीत विहार, अपने रोगियों को सबसे अच्छी सेवा प्रदान करने में विश्वास करता है और 100% रोगियों की देखभाल के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। यहाँ के आईवीएफ विशेषज्ञ प्रत्येक रोगी के लिए, एक व्यक्तिगत दृष्टिकोण लेना पसंद करते है।

मेडिकवर फर्टिलिटी प्रीत विहार

मेडीकवर फर्टिलिटी एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है, जो सर्वश्रेष्ठ उपचार करने में पूरी तरह से सक्षम है। अंतरराष्ट्रीय होने के कारण यहाँ आधुनिक उपकरणों से जाँच की प्रक्रिया की जाती है। मेडीकवर फर्टिलिटी प्रीत विहार, में इनफर्टिलिटी की हर समस्या का समाधान किया जाता है और माता पिता बनने के सपने को पूरा किया जाता है। यहाँ रोगियों के लिए मित्रतापूर्ण वातावरण प्रदान किया जाता है, जिससे वे ट्रीटमेंट के दौरान कम्फ़र्टेबल महसूस कर सकें। यह हमारे लिए गर्व की बात है की इतने सारे लोगो ने हम पर भरोसा किया और अपने माता-पिता की यात्रा में हमें शामिल करके उनकी मदद करने का अवसर प्रदान किया।

हमारी टीम

मेडिकवर फर्टिलिटी प्रीत विहार में आईवीएफ कंसल्टेंट, एक प्रतिष्ठित फर्टिलिटी एक्सपर्ट हैं जिन्होंने अनगिनत दम्पतियों के माता-पिता बनने के सपने को पूरा करने में मदद की है। आप प्रीत विहार में हमारे आईवीएफ सेंटर का दौरा कर सकते हैं और अपनी इनफर्टिलिटी समस्याओं के समाधान प्राप्त करने के लिए मेडिकवर फर्टिलिटी के हमारे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ से मिल सकते हैं।

रोगियों के रिव्यू के माध्यम से हमारी उपलब्धियां

"हम एक संतान के साथ परिवार पूरा होने के अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको धन्यवाद कहना चाहते हैं। पूरी मेडिकवर फर्टिलिटी प्रीत विहार के स्टाफ ने इस यात्रा में हर कदम पर हमारी देखभाल की।”

"एक बच्चे के होने से पूरी दुनिया खुशिया से भर जाती है और वो खुशी  हमारी ज़िन्दगी भरने में डॉक्टर ने हमारी मदद की।

77.2918247
28.6388489
C-64, 1st Floor, Vikas Marg, C Block, 110092 Preet Vihar