द्वारका में आईवीएफ सेंटर | मेडिकवर फर्टिलिटी

मेडिकवर फर्टिलिटी द्वारका क्लिनिक

यह आईवीएफ सेंटर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले, द्वारका में स्थित है। और द्वारका मेट्रो के माध्यम से दिल्ली के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के साथ-साथ उपनगरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह द्वारका और आसपास की जगहों से फर्टिलिटी समस्याओं से जूझ रहे रोगियों को आकर्षित करता है।

मेडिकवर फर्टिलिटी द्वारका एक अंतर्राष्ट्रीय फर्टिलिटी क्लिनिक है। मेडिकवर फर्टिलिटी, लोगों को उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बनाए रखने में मदद करता है। यहाँ बांझपन की हर समस्या का इलाज किया जाता है। यह फर्टिलिटी क्लिनिक, द्वारका और उसके आसपास की जगहों में रहने और काम करने वाले लोगो को फर्टिलिटी उपचार की सुविधा प्रदान करता है। यहाँ आधुनिक तकनीकों और उपकरणों के प्रयोग से एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और उत्तम सेवाएं प्रदान की जाती हैं। मेडिकवर फर्टिलिटी में एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सहयता से एक बच्चा होने की इच्छा अब एक वास्तविकता बन सकती है।

सेवाएं जो हम प्रदान करते हैं:

  • आई.यू.आई (इंट्रायूटेरिन इनसेमिनेशन)
  • आई.वी.एफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन)
  • ICSI (इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन)
  • एग और स्पर्म फ्रीज़िंग
  • एम्ब्र्यो फ्रीजिंग
  • डोनर एग के साथ आईवीएफ
  • डोनर स्पर्म के साथ आईवीएफ
  • डोनर एम्ब्र्यो के साथ आईवीएफ
  • सरोगेसी
  • असिस्टेड हैचिंग
  • TESA, PESA, M-TESE
  • 7 हेपा फिल्टर के साथ एडवांस्ड आईवीएफ लैब
  • एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट
  • बेहतरीन क्वालिटी वाले पेशेंट-केंद्रित ट्रीटमेंट
  • 0% ब्याज दर पर ईएमआई
  • निःशुल्क परामर्श

पेशेंट की विशेष देखभाल

हर वो दंपती जिन्हें गर्भधारण करने में समस्या होती है, उन्हें इन-हाउस विशेषज्ञों और कर्मचारियों की देखभाल वाली बेहतरीन ट्रीटमेंट की ज़रूरत होती है। दिल्ली एनसीआर में मेडीकवर फर्टिलिटी के कई अन्य क्लिनिक भी हैं। मेडिकवर फर्टिलिटी द्वारका और आस पास की जगहों के लोगो के लिए सर्वोत्तम उपचार और रोगी देखभाल के लिए पूरी तरह से सक्षम है। प्रत्येक बांझपन का मामला अलग होता है, इसलिए प्रत्येक उपचार योजना भी अलग होती है। यहाँ के डॉक्टर प्रत्येक रोगी के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण लेना पसंद करते हैं। हमारे डॉक्टर पेशेंट के हेल्थ और ट्रीटमेंट संबंधी इतिहास की सावधानीपूर्वक जांच करते हैं, और फिर वो आपकी इनफर्टिलिटी की स्थिति के आधार पर अलग-अलग ट्रीटमेंट के विकल्पों पर जाते हैं।

पूरी पारदर्शिता

दंपत्ति के डाइयग्नोसिस को पूरी पारदर्शिता के साथ सामने रखने का काम मेडीकवर फर्टिलिटी क्लिनिक के सभी डॉक्टर करते हैं। हमारा मानना है कि मरीजों को फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के सभी विकल्पों के बारे में जानने का अधिकार है ताकि वह निर्णय ले सकें और स्वयं के लिए सही ट्रीटमेंट का चुनाव कर सके। वह ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं या नहीं लेना चाहते हैं? क्या उन्हें विभिन्न विकल्पों पर विचार करना चाहिए? मेडिकवर फर्टिलिटी में उन्हें निर्णय लेने की पूर्ण स्वतंत्रता दी जाती है। द्वारका में आपके IVF ट्रीटमेंट के लिए 0% ब्याज दर पर EMI विकल्प के साथ कीमत काफी किफायती सीमा में है।

क्वालिटी

यह हमारा विश्वास है कि जो भी करना चाहिए, उसे सही तरीके से करना चाहिए। हम कभी भी सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए समझौता नहीं करते हैं। साथ ही हम हमेशा प्रयास करते है, बेहतर परिणाम और अपने रोगियों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें। यहाँ क्वालिटी को पूर्ण रूप से प्राथमिकता दी जाती है। आख़िरकार यह लोगों के जीवन, उनके स्वास्थ्य, उनके भविष्य और उनके सपनों की बात है, इसलिए हम इसे कभी नज़रअंदाज़ नहीं करते हैं। हम वही करते हैं जो सही है और हम उसे उन तरीकों से करते हैं जिन तरीकों से वह किए जाने चाहिए। हम अपनी क्वालिटी को बनाए रखने के लिए सही लोगों के साथ काम, सही उपचार, और सही दवाइयों का ही प्रयोग करते है।

उच्च सफलता दर

किसी भी आईवीएफ क्लिनिक की सफलता दर उसकी सेवाओं की उत्तमता को परिभाषित करती है। मेडिकवर अपनी इस बात का प्रमाण इस बात से देता है, कि दुनिया भर में हर 3 घंटे में एक मेडिकवर बेबी पैदा होता है। मेडीकवर फर्टिलिटी द्वारका के डॉक्टर सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ डॉक्टर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हैं और 100% पेशेंट की देखभाल के लिए समर्पित हैं। यही कारण है कि हमारे यहाँ गर्भावस्था का परिणाम बेहतर है।

मेडिकवर फर्टिलिटी द्वारका

हर दम्पति अपने विवाहित जीवन में माता-पिता बनना चाहेगा। हालांकि, दंपति में कुछ फर्टिलिटी संबंधी समस्याओं से गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, इनफर्टिलिटी का डाइयग्नोसिस करना भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में, यदि दम्पति को उचित सलाह और ट्रीटमेंट मिले, तो उनका जीवन बेहतर हो सकता है। मेडीकवर फर्टिलिटी द्वारका में सबसे अच्छा आईवीएफ सेंटर है, क्योंकि यह रोगियों को उनके सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए आवश्यक मदद प्रदान करता है। हमारे विशेषज्ञ फर्टिलिटी कंसल्टेंट, एम्ब्र्योलॉजिस्ट और नर्सिंग स्टाफ की मदद से, इनफर्टिलिटी का सामना करने वाले कपल माता-पिता बन सकते हैं। हमारे फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स मरीज की इनफर्टिलिटी के कारण के अनुसार एक उचित ट्रीटमेंट योजना तैयार करते हैं और ट्रीटमेंट की लागत अलग-अलग होती है।

हमारी टीम

मेडिकवर फर्टिलिटी द्वारका में आईवीएफ कंसल्टेंट, एक प्रतिष्ठित फर्टिलिटी एक्सपर्ट हैं जिन्होंने अनगिनत दम्पतियों के माता-पिता बनने के सपने को पूरा करने में मदद की है। आप द्वारका में हमारे आईवीएफ सेंटर का दौरा कर सकते हैं और अपनी इनफर्टिलिटी समस्याओं के समाधान प्राप्त करने के लिए मेडिकवर फर्टिलिटी के हमारे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ से मिल सकते हैं।