
- दिल्ली में आई वी एफ का खर्चा
- कुछ मुख्य कारक जो आई वी एफ की कीमत को प्रभावित कर सकते हैं।
- आई वी एफ पैकेज
- आई वी एफ की सफल कहानी
- मेडिकवर फर्टिलिटी आई वी एफ ट्रीटमेंट के लिए एक किफायती क्लिनिक है।
- दिल्ली में आई वी एफ की लागत क्या है?
- क्या आई वी एफ की लागत भारत में सस्ती है?
- क्या आई वी एफ बीमा द्वारा कवर किया जाता है?
दिल्ली में आई वी एफ का खर्चा (IVF Cost in Delhi in Hindi)
दिल्ली में हर एक अस्पताल और क्लिनिक के आई वी एफ ट्रीटमेंट की लागत अलग हो सकती है। यदि कोई दंपत्ति आई वी एफ ट्रीटमेंट करवाना चाहता है, तो उनके लिए दिल्ली में एक आई वी एफ ट्रीटमेंट की कीमत लगभग ₹1 लाख से ₹1.5 लाख तक हो सकती है।
कभी-कभी एक आई वी एफ चक्र से सफलता हासिल नहीं हो पाती है। ऐसे में दंपत्तियों को दूसरी या उससे ज़्यादा बार ट्रीटमेंट की आवश्यकता हो सकती है, जिसके कारण उन्हें ज़्यादा खर्चा उठाना पड़ता है। लेकिन मेडिकवर फर्टिलिटी में निःसंतान दंपत्तियों के लिए 3 आई वी एफ चक्र सिर्फ एक की कीमत में दिए जाने का विशेष ऑफर उपलब्ध है।
अन्य देशों की तुलना में भारत में आई वी एफ की कीमत अभी भी बहुत कम है। हालांकि, ट्रीटमेंट की लागत कुछ कारकों पर निर्भर कर सकती है। इसलिए, आई वी एफ ट्रीटमेंट की लागत एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के लिए उनकी बाँझपन की समस्या के कारणों और गंभीरता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
कुछ मुख्य कारक जो आई वी एफ की कीमत को प्रभावित कर सकते हैं-
-
पुरुष और महिला दोनों की जाँच की कीमत (Cost)
महिला के टेस्ट- ए एम एच टेस्ट (AMH Test), ओवुलेशन टेस्ट (Ovulation Test), अल्ट्रासाउंड, वायरल मार्कर और हॉर्मोन स्तर की जाँच के लिए ब्लड टेस्ट आदि किए जाते हैं। आई वी एफ के बाद गर्भधारण की पुष्टि के लिए एच सी जी टेस्ट (HCG Test) भी किया जाता है।
पुरुष के टेस्ट- शुक्राणुओं की संख्या, शुक्राणु गतिशीलता और शुक्राणु के आकार की जाँच के लिए वीर्य विश्लेषण (Semen Analysis) यानि सीमेन की जाँच की जाती है। इसके अलावा वायरल मार्कर और हॉर्मोन स्तर की जाँच के लिए ब्लड टेस्ट भी किया जाता है।
-
आई वी एफ दवाइयों की कीमत
हर एक व्यक्ति की बाँझपन की गंभीरता और कारणों के आधार पर दवाइयों की सलाह दी जा सकती है। जिनकी कीमत भी आई वी एफ के खर्चे को प्रभावित कर सकती है।
-
एनेस्थीसिया की कीमत
आई वी एफ प्रक्रिया एनेस्थीसिया के अंतर्गत यानि बेहोश करने के बाद की जाती है, जिससे महिला को प्रक्रिया के दौरान दर्द का अनुभव ना हो।
-
ऑपरेशन थियेटर यानि ओ टी की कीमत
ओ टी की कीमत भी आई वी एफ की कीमत को प्रभावित कर सकती है। ओ टी की कीमत में डॉक्टर की फीस, नर्स की फीस और प्रक्रिया के दौरान पूरी देखभाल की कीमत शामिल होती है।
-
डोनर एग / डोनर एम्ब्र्यो / डोनर स्पर्म की कीमत
यदि किसी महिला के अंडे गर्भधारण के लिए योग्य नहीं होते है, तो ऐसे में डोनर एग (Donor Egg) का सुझाव दिया जा सकता है। किसी पुरुष के शुक्राणु नहीं होने पर डोनर स्पर्म (Donor Sperm) और यदि महिला और पुरुष दोनों के अंडे और शुक्राणु स्वस्थ नहीं होते हैं, तो डोनर एम्ब्र्यो (Donor Embryo) की सहायता से गर्भधारण किया जा सकता है।
डोनर अंडे / डोनर शुक्राणु और डोनर एम्ब्र्यो के साथ आई वी एफ की कीमत अधिक होगी क्योंकि इसमें अतिरिक्त खर्चा शामिल है।
-
एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट
कुछ मामलों में एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की ज़रूरत हो सकती है और उससे भी आई वी एफ की कीमत प्रभावित हो सकती है। जैसे कुछ एडवांस्ड फर्टिलिटी ट्रीटमेंट है -
- टेस्टिकुलर स्पर्म एस्पिरेशन (TESA)
- माइक्रो- टी ई एस ई (Micro- TESE)
- एंडोमेट्रियल रिसेप्टिव ऐरे (ERA)
- असिस्टेड हैचिंग (Assisted Hatching)
आई वी एफ पैकेज (₹1,00,000 - ₹1,50,000)
क्या शामिल है
|
कीमत (₹) |
लैब टेस्ट | 10,000 - 12,000 |
स्टिमुलेशन (ओवेरियन उत्तेजना) | 45,000 - 65,000 |
औ.पी.यू | 30,000 |
एम्ब्र्योलॉजी | 30,000 |
एम्ब्र्यो ट्रांसफर | 20,000 |
आई वी एफ की सफल कहानी (IVF Success Story in Hindi)
मैं दिल्ली में रहती हूँ। मैं और मेरे पति पिछले 1 साल से गर्भधारण करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन असफलता के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। उसके बाद एक दिन हमने एक फर्टिलिटी विशेषज्ञ के पास जाने का फैसला किया।
मेडिकवर फर्टिलिटी हमारी पहली पसंद थी और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमने सही चुनाव किया। मेरे पति के शुक्राणु में कमी के कारण गर्भधारण होने में समस्या आ रही थी। डॉक्टर ने हमें आई वी एफ ट्रीटमेंट की सलाह दी। साथ ही उन्होंने हमें यह भी बताया कि आई वी एफ का खर्चा (IVF Treatment Cost) कितना होगा और मेडिकवर के विशेष ऑफर के बारे में भी बताया।
सौभाग्य से, मेरा पहली कोशिश में ही गर्भधारण हो गया। मेडिकवर फर्टिलिटी में आई वी एफ की लागत बहुत उचित है। और हमें जो मार्गदर्शन और सहायता मिली, वह अद्भुत थी। मेडिकवर की वजह से आज मैं एक प्यारी सी बेटी की माँ हूँ।
मेडिकवर फर्टिलिटी आई वी एफ ट्रीटमेंट के लिए एक किफायती क्लिनिक है।
मेडिकवर फर्टिलिटी एक अंतराष्ट्रीय फर्टिलिटी क्लिनिक हैं। यहाँ एडवांस्ड तकनीकों और उपकरणों के प्रयोग से जाँच की प्रक्रिया की जाती है।
मेडिकवर फर्टिलिटी ने आई वी एफ के कई सफल ट्रीटमेंट किए है। यहाँ के फर्टिलिटी डॉक्टर और एम्ब्र्योलॉजिस्ट्स बहुत ही अनुभवी और उच्च सफलता दर के ट्रीटमेंट देने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
मेडिकवर में आई वी एफ ट्रीटमेंट के लिए आसान किस्तों पर ब्याज मुक्त लोन की सुविधा उपलब्ध है। जिसके लिए कुछ नियम एवं शर्तें लागू होते हैं। इन शर्तों और नियमों के बारें में अधिक जानकारी के लिए आप हमारे क्लिनिक आ सकते है और विशेषज्ञ से मिल सकते हैं।
मेडिकवर फर्टिलिटी में आर आई विटनेस (RI Witness) का प्रयोग किया जाता है। आई वी एफ लैब में होने वाली संभावित किसी भी प्रकार की गलतियों को रोकने में आरआई विटनेस से मदद मिलती है। इससे यह सुनिश्चित होता है की एम्ब्र्यो के लिए आपका ही सैंपल (एग और स्पर्म) का प्रयोग किया गया है। लोगों में आजकल इसके बारे में फिल्मों को देखने के बाद काफी जागरूकता बढ़ गई है। मेडिकवर फर्टिलटी में यह सुविधा पहले से ही उपलबध है, जिसका लाभ कई दम्पत्तियों को मिला है।
मेडीकवर फर्टिलिटी में आपकी जानकारी पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाती है। यदि आपको इस विषय से सबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप इस नंबर पर +917862800700 संपर्क कर सकते हैं।
FAQs
प्रश्न: दिल्ली में आई वी एफ की लागत क्या है? (What is the cost of IVF in Delhi?)
उत्तर: दिल्ली में, आई वी एफ की लागत ₹1 लाख से ₹1.5 लाख हो सकती है। हालाँकि, आई वी एफ ट्रीटमेंट की कीमत एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के लिए अलग होती है, क्योंकि आपके मेडिकल इतिहास और आपकी समस्या के आधार पर कई अन्य उपचारों की आवश्यकता हो सकती है।
प्रश्न: क्या आई वी एफ की लागत भारत में सस्ती है? (Is the cost of IVF in India affordable?)
उत्तर: हाँ, भारत में आई वी एफ की लागत सस्ती है। आई वी एफ पश्चिमी देशों और अन्य विकसित देशों में एक काफी महंगी प्रक्रिया है।
प्रश्न: क्या आई वी एफ बीमा द्वारा कवर किया जाता है? (Is IVF covered by Insurance?)
उत्तर: कुछ बीमा योजनाएं इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आई वी एफ) को कवर करती हैं, लेकिन इसके साथ में इंजेक्शन नहीं होते हैं। अन्य कुछ योजनाएं दोनों को कवर करती हैं और कुछ योजनाएं आई वी एफ को बिल्कुल भी कवर नहीं करती हैं।